{"_id":"a863cdf801628a5fedd68f4485342615","slug":"vasant-panchami-is-rudrabhishek-devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर भक्तों ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर भक्तों ने किया रुद्राभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वसंत पंचमी पर दो दिन मनाई जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। गायत्री शक्ति पीठ और
शिक्षण संस्थानों में हवन-पूजन और यज्ञ अनुष्ठान हुए। छात्र-छात्राओं ने
शिक्षा की देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा की।
अलीगंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक ब्रजेश त्रिपाठी की अगुवाई में जप, आराधना, संस्कार महोत्सव व यज्ञ के कार्यक्रम हुए।
उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व युग निर्माण परिवार के परिजनों के लिए विशेष महत्व रखता है। उधर, एसएम कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती पूजन व हवन किया। प्रबंधक संजय मिश्रा मौजूद रहे।
इंदिरा पुरवा कान्वेंट स्कूल के साथ कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता हुई। रामबहादुर, चंद्रभान, क्रांति सिंह, ज्योति सिंह, रीता सिंह, नीतू सिंह, रामशरण मौजूद रहे।
संत तुलसी पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर में प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल और प्रबंधक संत कुमार ने संत तुलसी की प्रतिमा का पूजन किया। बच्चों ने वसंत पंचमी पर गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
करियानारे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। शुक्रवार को कनवारा, जरैली कोठी, क्योटरा, झील का पुरवा के ग्रामीण बैठक में शामिल हुए।
ग्राम प्रधान कनवारा अनुराधा अवस्थी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान हरदौली सुषमा सिंह उपाध्यक्ष, शीलनिधि शुक्ला महासचिव, पुजारी हरीशरणदास जी संचालन समिति के कोषाध्यक्ष बनाए गए। 24 सदस्यों का मनोनयन किया गया।