फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Upturned tractor trolley carrying pilgrims , killing one

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत

Sun, 03 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Upturned tractor trolley carrying pilgrims , killing one
सड़क हादसा

अतर्रा। आषाढ़ मास की सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जा रहा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उस पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव से रविवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली पर श्रद्धालु बिसंडा-अतर्रा होकर चित्रकूट जा रहे थे। बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर बहादुर का पुरवा के पास एक अन्य ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में ट्राली समेत पलट गया। ट्राली में सवार सभी श्रद्धालु दब गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। ट्राली में सवार गोधनी गांव निवासी शिवसागर (40) पुत्र दुर्गा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में पुलिस ने 30 घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर सवार घायल बबली सिंह ने बताया कि मना करने के बावजूद चालक ट्रैक्टर तेजी से चला रहा था। नतीजे में यह दुर्घटना हुई है। यह ट्रैक्टर गांव का था और सभी लोग अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed