फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar alleging wrong treatment

गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा

Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar alleging wrong treatment
Uproar alleging wrong treatment - फोटो : BANDA
बांदा। हड्डी रोग विशेषज्ञ पर गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने मरीज का इलाज नहीं किया। इस पर परिजन और भड़क गए। परिजनों ने पांच लाख रुपये की मदद और बालिका के बेहतर इलाज की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी श्यामबाबू ने बताया कि सीढ़ी से गिरने पर उसकी तीन वर्षीय पुत्री शिवानी का दायां पैर टूट गया था। 19 मई को वह जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने एक्स-रे के बाद प्राइवेट तौर पर गर्म पट्टी मंगाई और पुत्री शिवानी के पैर में बांध दी। फिर एक हफ्ते में आकर दिखाने को कहा। आरोप लगाया कि कसकर पट्टी बांधने से पुत्री का पैर खराब हो गया। मेडिकल कॉलेज से लेकर कानपुर तक के डॉक्टरों ने पैर काटने को कहा।
विज्ञापन

गुरुवार को जब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकासदीन बिल्हाटिया से शिकायत की तो उनका जवाब था कि उन्होंने मरीज का इलाज नहीं किया था। 19 मई को वह जेल ड्यूटी पर गए थे। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लगभग एक घंटे तक हंगामा हुआ। सूचना पर सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र और ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों की पांच लाख रुपये मदद और अच्छे इलाज की मांग थी। सीएमएस ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के ओपीडी पर्चे पर किसके हस्ताक्षर हैं? दवाएं और एक्स-रे किसने लिखा है? इसकी जांच कराएंगे। मरीज के परिजनों का आरोप सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। मरीज के अच्छे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य से बात की गई है। बालिका को वहां भेज दिया गया है।
- डॉ. एसएन मिश्र, सीएमएस, जिला अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed