{"_id":"662d47b9eeec8ec4650b0f84","slug":"university-imposed-ban-on-four-colleges-banda-news-c-212-1-bnd1005-109872-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विश्वविद्यालय ने चार महाविद्यालयों पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विश्वविद्यालय ने चार महाविद्यालयों पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने बांदा के चार महाविद्यालयों डाॅ. भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज, बड़े लाल गुप्ता महाविद्यालय कैरी, राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी, कमरुद्दीन मेमोरियल डिग्री कॉलेज स्योढ़ा में प्रवेश परीक्षा समेत अन्य कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।इन महाविद्यालय ने ऑल इंडिया सर्वे आन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) के पोर्टल पर छात्रों, शिक्षकों की संख्या समेत जरूरी डाटा अपलोड नहीं किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन कॉलेज से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन महाविद्यालय ने पोर्टल पर छात्र नामांकन, शिक्षकों का पूरा ढांचा आदि की जानकारी दर्ज नहीं की है। राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी के प्राचार्य विनोद प्रजापति ने बताया कि कॉलेज का डाटा पोर्टल पर जनवरी में ही अपलोड कर दिया गया है, इसकी जानकारी बीयू प्रशासन को जनवरी और फरवरी में पत्र व व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई थी।
प्राचार्य ने कहा कि इस विषय में शनिवार को फिर बीयू प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ। इसी प्रकार डा. भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद कदीर ने बताया कि एआईएसएचई पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड कर दिया गया है।