फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unemployment, privatization took to the streets on the road

बेरोजगारी, निजीकरण को लेकर सपाई पर सड़कों पर उतरे

Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Unemployment, privatization took to the streets on the road
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : BANDA
बांदा। किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण में भ्रष्टाचार, आरक्षण में कटौती आदि मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन का दिन रहा। सपाइयों ने इन मुद्दों पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से देश व राज्य में अव्यवस्था का माहौल है। किसान बेहाल हैं। देश में लगभग 10,281 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों से किया गया वादा फेल हो गया। शिक्षा में निजीकरण गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित कर देगी। देश में बेरोजगारी पिछले 45 सालों में अधिकतम है। सरकारी नौकरी में पदों की लगातार कटौती की जा रही है। लॉकडाउन से देश में 12 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 46 पब्लिक सेक्टर कंपनियों को बेचने की तैयारी, अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती, बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के निशुल्क प्रवेश पर रोक आदि मुद्दे पर भी केंद्र व प्रदेश सरकार को कोसा। प्रदर्शन में निर्भय सिंह मोंटी, सनत कुमार दीपू, ओमनारायण त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, अचिन खरे, आमिर खां मन्नी, अजय चौहान, राजेंद्र यादव, वृंदावन वैश्य, प्रियांशू गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed