{"_id":"66f1d26bd632c97fa70c55a4","slug":"uncle-dies-in-car-accident-nephew-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-115989-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण में चित्रकूट जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे को कार ने टक्कर मार दी। इसमें मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल है।
बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव निवासी भूरा प्रसाद (66) रविवार की दोपहर भांजे सेमरिया गांव निवासी अमित वर्मा (19) के साथ निमंत्रण में चित्रकूट के बंधरी गांव जा रहे थे। रौली गांव के पास पीछे से आई कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने चित्रकूट के अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों के पहुंचने पर डॉक्टरों ने भूरा प्रसाद को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सतना, रींवा और प्रयागराज ले गए। वहां डॉक्टरों के जवाब देने पर भूरा को लेकर घर आ गए। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि वह बटाई पर खेती लेकर किसानी का कार्य करते थे। घर में मां शांति हैं। दो पुत्र हैं। बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।