फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unable to repay the loan taken for his daughter's wedding, he committed suicide by hanging himself.

Banda News: बेटी की शादी में लिए गए कर्ज को नहीं उतार सका तो फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Unable to repay the loan taken for his daughter's wedding, he committed suicide by hanging himself.
बांदा। बेटी की शादी में गांव वालों से लिए कर्ज उतारने की चिंता में सिक्योरिटी गार्ड ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी पुत्री ने कमरे में फंदे से शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी जमुना प्रसाद तिवारी (50) ने शुक्रवार की रात अपने घर के कमरे में बेल्ट से लकड़ी की बल्ली से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी पुत्री खुशी तिवारी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो उसे फंदे से लटका पाया। खुशी ने मां और भाइयों को बताया। भाइयों ने कमरे के पीछे के दरवाजे से दाखिल होकर अंदर से लगी कुंडी को खोला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

पुत्र राजू उर्फ आशीष ने बताया कि वह तीन भाई व तीन बहन हैं। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता गुजरात में पुत्र राजू के साथ रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह 27 नवंबर को गांव आए थे। राजू ने बताया कि एक साल पहले बहन प्रिया की शादी के लिए पिता ने गांव वालों से तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज उतारने को लेकर वह छह माह से परेशान चल रहे थे। वह चिंता में रहते थे। कई बार घर में इसकी चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू ने बताया उन्होंने पिता से कर्ज के चलते परेशान न रहने की बात कही थी, लेकिन वह परेशान रहते थे। उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। इसी के चलते उन्होंने फंदा लगाकर जान दी है। पुत्र ने बताया कि उनके पास जमीन है। लेकिन कितनी जमीन है वह यह नहीं बता सका। पुत्र ने यह भी बताया कि कर्ज को लेकर किसी भी गांव वाले ने आज तक कोई तगादा नहीं किया। यह बात समझाने के बावजूद वह चिंताग्रस्त रहते थे।

घटना के संबंध में पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन कर्ज की बात कह रहे हैं। इसी के चलते चिंता में रहने की बात बताई है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed