फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youths died in face-to-face collision of bikes

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in face-to-face collision of bikes
Two youths died in face-to-face collision of bikes - फोटो : BANDA
नरैनी। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना से लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को भी घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र राम सुफल अपने भांजे फतेहपुर जनपद के बिंदकी निवासी शिवम यादव (25) पुत्र वीरेंद्र के साथ बुधवार की दोपहर बाइक पर नरैनी स्थित बैंक से वापस घर जा रहा था। वहीं अतर्रा की तरफ से आ रहे अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी राजबहादुर (42) पुत्र रामऔतार अपने साथी महोतरा गांव निवासी ओम प्रकाश (30) व भग्गू पुरवा निवासी सुरेश (29) के साथ नरैनी जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव स्थित गोशाला के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने सुरेंद्र यादव व सुरेश को मृत घोषित कर दिया। राजबहादुर व ओम प्रकाश की हालत गंभीर थी। शिवम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार व उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सीओ ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस चालक संदीप व चांदबाबू से कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

जिस पर क्षेत्राधिकारी ने करीब एक घंटे बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed