{"_id":"667b07bcbc1196db7500f0f5","slug":"two-youths-died-in-a-collision-between-bikes-banda-news-c-212-1-bnd1006-112293-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Tue, 25 Jun 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
जसपुरा। सोमवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव निवासी भानू सिंह (45) व मूलचंद्र (45) दोनों सोमवार रात बाइक से कनाखेड़ा स्थित आटा चक्की गेहूं पिसाने जा रहे थे। बाइक सवार तनगामऊ गेस्ट हाउस के सामने ही पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे गलौली गांव निवासी सुनील (30) व रामू (20) निवासी गजपुरवा की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर एंबुलेंस के जरिये सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। सीएचसी में डॉ. ने भानू सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर रामू की भी सांसें थम गईं। घायल मूलचंद्र और सुनील का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक भानू के चाचा शिवपूजन सिंह ने बताया कि भानू तीन भाइयों में बड़ा था। वह अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी छोड़ गया है। मृतक रामू के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि रामू तीन भाईयों में सबसे छोटा था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। सोमवर रात को ट्यूबवेल में लाइट नहीं आ रही थी। इस पर वह बिजली कर्मियों को लेने के लिए जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल है।