फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youth fell from the train in seat quarrel, situation is serious

सीट के झगड़े में ट्रेन से गिरे दो युवक, हालात गंभीर

Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youth fell from the train in seat quarrel, situation is serious
्रेन से कटकर मृत युवक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
अतर्रा। ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े की चपेट आकर दो युवक ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के करीब 3 बजे अतर्रा रेलवे स्टेशन से कर्वी की तरफ जाने के लिए साधोपुर (बदौसा) गांव निवासी मनीष कुमार (19) पुत्र राजाबाबू और पतौरा (चित्रकूट) गांव निवासी महीपचंद्र (20) पुत्र लोटन प्रसाद चित्रकूट एक्सप्रेस पर सवार हुए। ट्रेन कुछ दूर चली थी कि सीट को लेकर ट्रेन में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान मनीष और महीप धक्का लगने से अतर्रा-बदौसा रेलवे स्टेशनों के बीच वकीलन पुरवा के नजदीक ट्रेन से नीचे आ गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। परिजन भी आ गए। जीआरपी और यूपी-112 पुलिस उन्हें सीएचसी लाई। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महीप को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनीष के पिता ने बताया कि ट्रेन में कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उन्हीं के धक्के से मनीष और महीप नीचे आ गिरे। उधर, घटनास्थल से संबंधित थाना बदौसा प्रभारी का कहना है कि ट्रेन से गिरे युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। झगड़े या गिराए जाने संबंधी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
दुकानदार की ट्रेन से कटकर मौत
अतर्रा। घर से साइकिल पर निकले दुकानदार की संदिग्ध हालात में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। एक अन्य युवती की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
थाना क्षेत्र सेमरिया मिरदहा गांव का संतोष गुप्ता (45) पुत्र कुंजीलाल गांव में ही छोटी की परचून की दुकान कर अपने तीन बच्चों और पत्नी की परवरिश कर रहा था। मां शांति देवी भी साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक संतोष सोमवार को सुबह साइकिल लेकर अतर्रा जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में खबर आई कि गांव के नजदीक रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा हुआ है।

बताया गया कि मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हुई। अतर्रा थाने के उप निरीक्षक अनीस कुमार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पत्नी शैल कुमारी और दो पुत्रियां व तीन पुत्र शोकग्रस्त हैं। सभी बच्चे नाबालिग हैं। उधर, यहां रेलवे स्टेशन केबिन के पास ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई। उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि चंबल एक्सप्रेस से गिरकर युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed