{"_id":"5f721d0e8ebc3e9bd40604b1","slug":"two-women-hanged-in-the-in-laws-banda-news-knp5853738177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में दो युवतियों ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में दो युवतियों ने फांसी लगाई
विज्ञापन
बांदा/ओरन। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना में जेठानी से विवाद के बाद देवरानी द्वारा फांसी लगाना बताया गया। जबकि मायके वाले ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी घटना में युवती खेत में फांसी पर झूल गई।
गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में सपना कुमारी (28) पत्नी सुरेंद्र ने रविवार की शाम घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पति का कहना है कि बच्चों को लेकर पत्नी सपना का अपनी जेठानी से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मृतका के पिता चुन्नू व भाई वीरू (समगरा) ने बताया कि सपना की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालीजन उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सपना की फांसी लगाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगे।
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के नांदमऊ गांव में अभिलाषा (32) पत्नी पप्पू यादव ने सोमवार को दोपहर गांव के बाहर खेत में बनी छानी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। खेत में काम करने वालों ने शव टंगा देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लमेहटा पुलिस चौकी प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि आर्थिक तंगी से पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। मृतका की शादी एक दशक पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उधर, बिसंडा के सिंहपुर निवासी पिता गलुआ ने ससुरालीजनों पर उत्पीडन का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बबेरू के अनुसार, तिदंवारी रोड नहर पटरी निवासी नीलम उर्फ नेहा (30) पत्नी राजेश गुप्ता सोमवार की सुबह पानी भरे टब में गिर गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। चार साल पूर्व भी दौरे आने पर खाना बनाते समय झुलस गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।