फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two women accused the organization secretary of sexual harassment

Banda News: दो महिलाओं ने संगठन सचिव पर लगाए यौन शोषण के आरोप

Fri, 13 Dec 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two women accused the organization secretary of sexual harassment
बांदा। कोटेदारों ने राशनकार्ड धारकों से पॉस मशीन में अंगूठा तो लगवा लिया, पर उन्हें राशन नहीं दिया। शिकायत पर मामले की जांच कराई गई तो कोटेदार के यहां 51 क्विंटल राशन कम मिला। साथ ही अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने की पुष्टि हुई। जिला पूर्ति अधिकारी ने सौंता व मुरवल कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जनपद के सवा दो लाख कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वहीं कोटेदार राशन वितरण में धांधली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बबेरू के मुरवल गांव में कोटेदार राममिलन ने करीब 50 राशन कार्डधारकों से पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लिया, पर उन्हें राशन नहीं दिया। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने कोटेदार की जांच की तो पता चला कि 50 से ज्यादा लोगों के अंगूठे लगे हैं, पर राशन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह नरैनी के पूर्ति निरीक्षक अजय शुक्ला व नायब तहसीलदार डॉ. आशीष शुक्ला ने सौंता स्योढ़ा गांव में कोटेदार देवराज की दुकान की जांच की। यहां मौके पर 23.42 क्विंटल गेहूं और 27.67 क्विंटल चावल स्टॉक में कम मिला। साथ ही यहां करीब 70 कार्डधारकों के बयान लिए गए, जिन्होंने बताया कि अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार ने उन्हें राशन नहीं दिया। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान को जांच आख्या मिली तो उन्होंने इससे डीएम नागेंद्र प्रताप को अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर कोटेदार देवराज व राममिलन के खिलाफ खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत बबेरू व गिरवां थाने में पूर्ति निरीक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कोटे की दोनों दुकानों को निलंबित किया जाएगा। दुकान से गायब राशन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed