{"_id":"68e01091eca10d31760d2841","slug":"two-wheelers-and-four-wheelers-worth-eight-crores-were-sold-on-navratri-and-dussehra-banda-news-c-212-1-bnd1006-134230-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नवरात्र और दशहरे पर बिक गए आठ करोड़ के दोपहिया व चार पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नवरात्र और दशहरे पर बिक गए आठ करोड़ के दोपहिया व चार पहिया वाहन
Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 31 - तिंदवारी रोड स्थित एजेंसी में खड़ी बाइकें। संवाद
बांदा। शुभ मुहूर्त में लोग वाहन खरीदने की मंशा रखते हैं। नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान बाइक और कार बाजार गुलजार रहा। स्कूटी ने भी लोगों को खूब लुभाया। लोगों ने आठ करोड़ के दोपहिया और चार पहिया वाहन खरीदे।
नवरात्र और दशहरा पर्व के मौके पर बाइक, स्कूटी और कार एजेंसी संचालकों को अच्छे खासे वाहन बिक्री की उम्मीद थी। तिंदवारी रोड स्थित बाइक एजेंसी संचालक आशीष ने बताया कि नवरात्र और दशहरा पर्व पर बाइक और स्कूटी खरीदने के लिए 90 से अधिक लोगों ने बुकिंग की थी। नवरात्र में लगभग 130 बाइकें और दशहरा पर्व के दौरान 70 बाइकें और स्कूटी लोगों ने खरीदी।
कार एजेंसी संचालक लालू त्रिवेदी ने बताया कि 80 से 85 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। एक कार की कीमत कम से कम सात लाख रुपये थी। इसके अलावा पसंद के मुताबिक कीमतों में इजाफा होता रहा। बताया कि नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपनी पसंदीदा कार खरीदी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जीएसटी की नई दरें और ऑफरों ने भी खूब लुभाया
बांदा। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कटौती करने से भी वाहन बाजार के लिए संजीवनी साबित हुआ। इसके साथ ही कार एजेंसी और दोपहिया वाहन एजेंसियों के ऑफरों के चलते भी लोग वाहन खरीदने के लिए आकर्षित हुए। चौपहिया वाहन खरीदने वालों को एजेंसी संचालक की ओर से गिफ्ट दिया गया। बाइक बाजार में भी ऑफरों के तहत खरीदारों को उपहार दिया गया।