फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people, including an elderly woman, bitten by snake; die.

Banda News: वृद्धा समेत दो को सांप ने डसा, मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two people, including an elderly woman, bitten by snake; die.
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वृद्धा समेत दो लोगों को सांप ने डस लिया। घटना में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका रोड निवासी सुशील राजपूत ने बताया कि उनकी मां कुसुमा देवी (60) रविवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से निकलकर जा रहीं थीं। रास्ते में उनके पैर में सांप ने डस लिया।
परिजन उन्हें लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। उनके दो पुत्र पांच पुत्रियां हैं। पति जौहरिया मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि परिजन सांप के डसने से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, मटाैंध थाना क्षेत्र के गांव खैराडा निवासी भगवानदास ने बताया कि उनके गांव के गयाराम पाल (62) अपने गांव के बाहर बने मकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी चारपाई में चढ़कर सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें लेकर बांदा ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके घर में पत्नी प्रेमा और चार पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करते थे। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन सांप के डसने की बात कह रहे हैं, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed