फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people hanged themselves

Banda News: दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 09 May 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two people hanged themselves
खप्टिहाकलां/बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के बियाबानी सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी संजय कुमार (30) ने नशे में कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पत्नी और पिता ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता राजकरन निषाद ने बताया कि संजय केरल में रहकर मजदूरी करता था। परिवार में शादी होने की वजह से तीन दिन पहले वह गांव आया था। पत्नी अनीता गर्भवती है। संजय शराब पीने का आदी था। पिता ने बताया कि वह पड़ोस में एक शादी समारोह में गए थे। रात में ढाई बजे वह सब अपने घर आ गए थे। संजय शराब के नशे में था। कस्बा इंचार्ज इंद्रजीत ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरविंद साहू (28) ने रविवार की रात पावर हाउस के पीछे बगीचे में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई रामकिशुन साहू ने बताया कि रविवार की देर शाम अरविंद अपना मोबाइल घर में रखकर चला गया था। काफी देर तक नहीं आया तो तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ग्रामीण उधर पहुंचे तो घटना पता चली। भाई ने बताया कि वह पेट दर्द से परेशान रहता था। मृतक के एक पुत्र है। घर में पत्नी नीतू है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed