फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people died due to fever, more than 12 admitted

Banda News: बुखार से दो लोगों की मौत, 12 से अधिक भर्ती

Tue, 11 Jun 2024 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever, more than 12 admitted
बांदा। जिला अस्पताल में मंगलवार को बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बुखार और डायरिया से ग्रसित 12 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंंडारन गांव निवासी दयाशंकर (70) को तीन जून को रात साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में बुखार के चलते भर्ती कराया गया था, उसकी मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे मौत हो गई। इसी तरह से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजीरा गांव निवासी राजा (45) को नौ जून को भर्ती कराया गया था। 10 जून को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, शहर के मढि़यानाका मोहल्ला निवासी पूजा (25), अतर्रा निवासी भरत मिलन (45), सैमरी गांव निवासी बिंदी (60), बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी रूही (2), मटौंध निवासी सुरेश (55), सहेवा गांव निवासी सतेंद्र (8), परई गांव निवासी दशरथ (19), कैरी गांव निवासी रनिया (60), भाथा गांव निवासी राकेश (40), सबादा गांव निवासी अब्दुल रहमान (68), खैराडा गांव निवासी रचना (23), इचौली गांव निवासी मुन्नी (50) को डायरिया व बुखार के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इन दिनों ट्राॅमा सेंटर में 100 से 150 डायरिया के मरीज के आ रहे हैं। इस सीजन में खानपान में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर तीन से चार बार दस्त आ रहे हैं तो तत्काल जिला अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed