फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people committed suicide by hanging themselves at different places

Banda News: अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two people committed suicide by hanging themselves at different places
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। गिरवां व देहात कोतवाली क्षेत्र में हुईं घटनाएं। एक ने नशे में पत्नी से विवाद कर तो दूसरे का कारण अज्ञात है। गिरवां थाना क्षेत्र के बासी गांव निवासी बाबादीन उर्फ बली राजपूत (26) ने घर में बुधवार को दोपहर साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

देर शाम जब परिजन मजदूरी करके लौटे तब उसे फंदे से लटका देखा। पिता मुन्ना ने बताया कि इकलौता पुत्र था। ई रिक्शा चलाता था। घर में पत्नी रेशमा और दो पुत्रियां हैं। घटना के समय वह मजदूरी करने गए थे। बाबादीन शराब के नशे का आदी था। नशे के चलते उसका पत्नी से कहासुनी भी होती थी।
विज्ञापन

गिरवां थानाध्यक्ष राधा कृष्ण ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। नशे में पत्नी से कहासुनी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के चोहका का पुरवा निवासी संदीप (18) ने बुधवार की देर शाम अपने घर में रस्सी से कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। देर शाम उसके बाबा ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामबरन ने बताया कि संदीप के माता-पिता ईंट भट्ठे की मजदूरी करने परदेश गए हैं। वह घर में अपने बाबा के साथ रह रहा था। बाबा कारण नहीं बता सके हैं। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed