{"_id":"6abbf9f1cdf1a003650df6f0","slug":"two-more-dengue-patients-foundtwo-more-dengue-patients-found-banda-news-c-212-1-sknp1006-152768-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के दो और मरीज मिले
Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। गले, सीने की जकड़न और बुखार से ग्रसित बच्चे बड़ी संख्या में जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में दो और डेंगू के मरीज मिले हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 25 हो गई है, जिनमें 17 सरकारी और आठ प्राइवेट जांच वाले मरीज शामिल हैं।
जिले में वायरल बुखार के बीच डेंगू भी लोगों की हालत पस्त किए हुए है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार और डायरिया से ग्रसित बच्चे आ रहे हैं। दो डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को मर्दननाका निवासी आहिल (4), तिंदवारी निवासी मुस्कान (8), हरदौली निवासी अंकिता (2), सिमौनी निवासी जोया (6), जसपुरा निवासी शिवानी (15), कालूकुआं निवासी शिवा (छह माह), स्टेशन रोड निवासी फजल (7) को बुखार और डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है।
इसी दिन 19 बुखार पीड़ित मरीजों के डेंगू जांच सैंपल लगाए गए। इनमें गिरवां के गोलू (20) और मध्य प्रदेश के मनीष कुमार (23) को डेंगू की पुष्टि हुई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. एके राजपूत ने बताया कि बच्चों में वायरल बुखार के अधिक मरीज आ रहे हैं। उनकी ओपीडी में 150 से अधिक बच्चों की संख्या पार हो रही है। सीने की जकड़न वाले बच्चों को भाप भी दिलाई जा रही है।