फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two more dengue patients found, number reaches 11

Banda News: डेंगू के दो मरीज और मिले, संख्या पहुंची 11

Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found, number reaches 11
बांदा। दिल्ली से आए युवक की जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। एक अन्य को ट्रामा सेंटर में डेंगू बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। लगातार दूसरे दिन डेंगू के दो मरीज मिलने से अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालूकुआं और पदमाकर चौराहा जाकर घर-घर मच्छर जनित स्थानों को देखा। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू बुखार का खतरा मंडराने लगा है। लगातार दूसरे दिन भी डेंगू के दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतर्रा तहसील के खुरहंड के डिगहना गांव निवासी सुभाष (22) गुरुवार को दिल्ली से अपने गांव आया था।
विज्ञापन

उसे बुखार महसूस होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। उधर, शहर के झील का पुरवा निवासी देव प्रसाद (34) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके पर्चे में डेंगू की पुष्टि की गई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर के शुरुआती दिनों पांच मरीज मिलने से डॉक्टर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। उधर, अब तक डेंगू बुखार से पीड़ितों की संख्या 11 हो चुकी है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 247 मरीजों की जांच की गई। इनमें संभावित डेंगू के नौ मरीजों के सैंपल लिए गए। ओपीडी में भी वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ लगी रही।

बांदा। शहर में गुरुवार को मिले डेंगू के तीन मरीजों के मोहल्लों में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पदमाकर चौराहा में मरीज वीरशा का घर जाकर हालचाल लिया। इस मोहल्ले में 48 मकानों की जांच की गई। लार्वा धनात्मक घर चार मिले। इनमें दो लोगों को नोटिस दिया गया। सात लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई। यहां टीम में संतोष, रामरूप, आलोक सिंह, बल्दू आदि शामिल रहे।
कालूकुआं मोहल्ले में टीम ने डेंगू मरीज शुभम का हालचाल लिया। यहां 52 घरों की जांच की गई। यहां लार्वा धनात्मक मकान एक मिला। 15 रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि डेंगू पाजिटिव मरीज मिलने पर नियमित घरों की जांच की जा रही है।


बांदा। जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को भी वायरल फीवर के मरीजों की भरमार रही। ट्रामा सेंटर में 17 मरीज वायरल फीवर के भर्ती किए गए। उधर, ओपीडी में 1541 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया। डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed