फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two migrant young laborers hanged themselves to death

दो प्रवासी युवा मजदूरों ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two migrant young laborers hanged themselves to death
बबेरू/नरैनी। अलग-अलग घटनाओं में दो प्रवासी मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घटना में पत्नी से विवाद और दूसरी में आर्थिक तंगहाली से परेशान होना बताया गया है। एक पंजाब और दूसरा दिल्ली में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवासी मजदूर सोनू उर्फ महेंद्र प्रताप (34) पुत्र शिवदत्त ने रविवार की रात कमरे में सीलिंग फैन में साफी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता शिवदत्त ने बताया कि सोनू सपरिवार पंजाब में मजदूरी करता था। ससुराल में शादी समारोह में पत्नी सुनैना सहित आया था। पिता के मुताबिक शादी के बाद भी पत्नी द्वारा सोनू के साथ वापस चलने को राजी न होने पर विवाद हुआ और इसी से क्षुब्ध होकर सोनू ने फांसी लगा ली। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में सोमवार की शाम रोहित प्रजापति (25) पुत्र बादे प्रजापति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत में थे। शाम को वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि वह अविवाहित था और दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था। गांव में रोजगार न मिलने से वह तनाव में था। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाई
कमासिन। शादी से नाखुश नवविवाहिता ने ससुराल में रविवार की शाम साड़ी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के नंदन डेरा में ज्योति यादव (22) पत्नी राकेश की शादी इसी वर्ष 26 फरवरी को हुई थी। शायद वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी।
सास 12 दिसंबर को अपने मायके परसौड़ा (तिंदवारी) गांव आ गई थी। रविवार को घटना के दिन ननद पड़ोस में शादी में गई थी। पति मजदूरी को गया था। इसी बीच घर में अकेली ज्योति ने फांसी लगा ली। इंसपेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

किसान फांसी पर झूला
बांदा। बरेहटा (जसपुरा) गांव निवासी मूलचंद्र (50) पुत्र बदरिया रविवार की रात बिना बताए घर से निकल गया। सोमवार को सुबह खेत गए भाई सुब्बन ने मूलचंद्र का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे में टंगा देखा।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र बुद्धराज ने बताया कि पिता शराब का लती था। जून माह में बहन की शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed