फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two marriages killed by poison, charged with murder

दो विवाहिताओं की जहर से मौत, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two marriages killed by poison, charged with murder
तिंदवारी/चिल्ला। अलग-अलग घटनाओं में दो विवाहिताओं की ससुराल में जहर से मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में मायके वालों ने ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। फिलहाल थाना पुलिस दोनों घटनाओं में फौरी जांच में आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में पूनम (24) पत्नी संजय यादव की मंगलवार की रात जहर खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का पति और ससुर मुंबई में एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की मां मुक्कू देवी और भाई रोहित यादव (उसरी पुरवा, चित्रकूट) ने बताया कि पूनम की शादी छह साल पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सास और ननद ने पूनम को जबरन जहर खिलाकर मार डाला। जिस्म पर चोट के निशान भी थे। शादी के बाद से ससुराल वाले दो लाख रुपये और भैंस की मांग के लिए प्रताड़ित करते थे। यह भी कहा कि अस्पताल में पूनम का शव लावारिस पड़ा था। सास नदारद थी। मृतका की मां ने यह भी बताया कि पुत्र रोहित (मृतका का भाई) भी मुंबई में काम करता था। हाल ही में वह घर आया तो संजय ने उसे पूनम को देने के लिए कुछ सामान दिया था। वह गांव सामान देने गया तो सास ने उसे भगा दिया। उधर, थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी कुसुम (26) पत्नी लल्लू की मंगलवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर हो गए। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति का कहना है कि कुसुम उस पर शक करती थी। इसी बात पर विवाद हो जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के पिता अयोध्या प्रसाद (रिसौरा, नरैनी) ने आरोप लगाया कि पति लल्लू ने कुसुम को जबरन जहर खिलाकर मार डाला। शादी के बाद से उसे मारता-पीटता था। वर्ष 2014 में शादी हुई थी। कुसुम अपने पीछे तीन नाबालिग बच्चे छोड़ गई है। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी सतानंद मिश्रा (70) ने बुधवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक पेशे से किसान था और कई दिनों से बीमार था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दीपिका (18) ने बुधवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने हालत नाजुक बताई है। घरवाले घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed