{"_id":"6afb3f8502c877a1760fdf49","slug":"emphasis-on-adding-the-names-of-voters-who-were-left-out-in-the-sir-banda-news-c-212-1-bnd1020-154780-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर
विज्ञापन
फोटो-19-कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत। स्रोत: भाजपा
बांदा। भाजपा 22 नवंबर से मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। इसके तहत एसआईआर में छूटे मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। अभियान की तैयारी को लेकर रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई।
जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने कहा कि चुनाव आयोग के 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ता छूटे मतदाताओं को चिह्नित कर उनका नाम जुड़वाएंगे। महिलाओं और युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा।
उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक अभियान पहुंचाने के लिए 19 नवंबर को तिंदवारी और बबेरू तथा 21 नवंबर को बांदा और नरैनी विधानसभा क्षेत्र की बैठकें होंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। उन्हें भी चिह्नित कर नाम जुड़वाए जाएं।
विज्ञापन
कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी अवधेश गुप्ता, चक्रपाणी त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, जिला मतदाता सूची प्रमुख उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, राकेश गुप्ता, आनंदी साहू, निखिल सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, राजभवन उपाध्याय और सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।