फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two killed in road accidents, including the bus conductor

सड़क हादसों में परिचालक समेत दो की मौत

Sun, 25 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 25 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including the bus conductor
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कार की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज कंडक्टर की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई। जबकि उसका हेलमेट दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन


शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी राज्य परिवहन निगम परिचालक रविकरन त्रिपाठी (55) पुत्र रघुवर दयाल रविवार को सुबह अपने पुत्र नागेंद्र त्रिपाठी (26) के साथ खाद-बीज के लिए बटाईदार को रुपये देने गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिंगवाही-भरखरी के बीच लोधेबारी मोड़ पर पीछे से आ रही कार की टक्कर से वह बाइक समेत खंती में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां ईएमओ डॉ.विनीत सचान ने रविकरन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, परिजन जीवित होने की उम्मीद पर दोबारा देखने के लिए डाक्टर से उलझ गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला जिससे अंदेशा है कि शायद बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना मेें बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बघेला गांव निवासी उमाशंकर (26) पुत्र चंद्रपाल यादव रविवार को सुबह साढू की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने हमीरपुर जा रहा था। बबेरू-बांदा मार्ग पर हरदौली गांव के पास बबेरू की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार छिटक कर दूर गिरा और बाइक ट्रक में फंसकर लगभग एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उधर, राहगीरों ने उमाशंकर के घायल पड़े होने की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस द्वारा सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और एक साल की एक पुत्री है। पुलिस ने दोनों शवों का  पोस्टमार्टम कराया है।


पिता चंद्रपाल ने बताया कि उमाशंकर की तबियत खराब रहती थी। कर्ज लेकर उसका इलाज कराया था। ठंड के मौसम मेें बाइक पर जाने से मां व पिता ने बहुत रोका लेकिन मौत के आगे उनकी एक नहीं चली। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी गांव निवासी ममता (35) पत्नी कालीचरन अपने भाई राजाबाबू (22) पुत्र श्रीराम के साथ रविवार को दोपहर बाइक पर बांदा आ रही थी। केसीएनआईटी के पास जीप की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घटना में पुरैनिया (कालिंजर) निवासी कमलेश (28) पुत्र देशराज पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के सैमरा गांव निवासी रामरेख (18) पुत्र सिम्मा रविवार को दोपहर छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed