{"_id":"661eb91a2a49e903c8000fa6","slug":"two-janrath-buses-are-running-for-ram-devotees-banda-news-c-212-1-bnd1003-109377-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रामभक्तों के लिए दौड़ रही हैं दो जनरथ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रामभक्तों के लिए दौड़ रही हैं दो जनरथ बसें
Tue, 16 Apr 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा से अयोध्या के लिए दो एसी जनरथ बसें संचालित की जा रही हैं। इससे श्रद्धालु एक बार बांदा से बस में सवार होंगे और धर्मनगरी में अयोध्या में उतरेंगे। बार-बार बसें बदलने की समस्या से भी परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को निजात दिलाई है।
अयोध्या में श्रीराम लला की बाल्य काल की प्रतिमा स्थापित होने के बाद पूरे देश में लोग दर्शन के लिए लालायित नजर आ रहे हैं। इस समय परिवहन निगम के चित्रकूटधाम मंडल रीजन मुख्यालय में चार जनरथ बसें हैं। इनमें से दो बसों को बांदा से सीधे धर्मनगरी अयोध्या के लिए संचालित किया गया है। इससे रामभक्त बांदा से बस में सवार होंगे और सीधे धर्मनगरी अयोध्या पहुंचेंगे। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि रामभक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा शुरू की गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में डिपो में 123 रोडवेज बसों का बेड़ा है। इनमें 14 अनुबंधित बसों के अलावा चार एयरकंडीशन जनरथ रोडवेज बसें भी शामिल हैं। एआएम ने बताया कि दो जनरथ बसों को बांदा से लखनऊ रूट पर भेजा जा रहा है। जबकि दो जनरथ बसों को धर्मनगरी अयोध्या के लिए संचालित किया जा रहा है।