{"_id":"64fca5587c6bfe99e80f21e8","slug":"two-injured-including-e-rickshaw-driver-in-collision-with-loader-banda-news-c-212-1-sknp1006-2353-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो घायल
Sat, 09 Sep 2023 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन मधु बीज भंडार के पास अनियंत्रित लोडर में ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक व सड़क किनारे बैठी वृद्धा गंभीर घायल हो गई। दोनों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेजा। हादसे में कुछ गुमटियों का भी नुकसान हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर मधु बीज भंडार के पास कानपुर की ओर से आ रहे माल से लदे लोडर ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शा चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी झल्लू (26) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बैठी छाबीतालाब निवासी पुरनिया (65) को भी टक्कर मार दी।
इससे दोनों घायल हो गए। शहर के व्यस्तम मार्ग पर हुए हादसे को लेकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन गाड़ी मंगाकर लोडर को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि लोडर को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।