{"_id":"64a85afbf7ca37ce5c0c5314","slug":"two-including-teenager-died-due-to-lightning-banda-news-c-212-1-bnd1001-199-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत
Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के क्योटरा डेरा, सिकहुला गांव निवासी जीतेंद्र (16) गुरुवार की शाम सात बजे अपने बड़े भाई अशोक और गांव के साथियों के साथ शौच के लिए खेत जा रहा था। बारिश होने पर अशोक और साथी एक किराने की दुकान में रुक गए। जबकि जीतेंद्र पैदल आगे निकल गया। तभी बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसेे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े भाई अशोक ने बताया कि जीतेंद्र कक्षा नौ का छात्र था।
उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के बरुआ कालिंजर गांव निवासी भगवानदीन (69) गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब खेत में बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान बूंदाबांदी के बीच बारिश होने पर वह महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में रात करीब साढ़े 10 बजे इलाज के दौरान भगवानदीन की मौत हो गई।