फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two including Army Havildar's son killed in bike collision

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में आर्मी हवलदार के बेटे समेत दो की मौत

Tue, 05 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two including Army Havildar's son killed in bike collision
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के पिंडारन गांव के पास सोमवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में आर्मी हवलदार के पुत्र समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइकों में पीछे बैठे दो युवक गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी संदीप यादव (27) पुत्र आर्मी हवलदार अमित यादव और रामदास (19) पुत्र जगदीश, स्वतंत्र यादव (25) एक बाइक से सोमवार की रात बबेरू से अपने गांव अधांव जा रहे थे। दूसरी तरफ अभय पटेल (18), नरेंद्र सिंह (22) दोनों निवासी पिंडारन और आदित्य (25) निवासी भुजरख तिंदवारी एक बाइक में सवार होकर खेतों से अपने घर जा रहे थे। पिंडारन गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में संदीप यादव और अभय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में घायल आदित्य व नरेंद्र को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


11 महीने पूर्व संदीप की हुई थी शादी, पत्नी बेहाल
संदीप की शादी वर्ष 2023 में तीन दिसंबर को हुई थी। उसके पिता अमित यादव ने बताया कि उसका बेटा संदीप आईटीआई का छात्र था। वह दो भाइयों और एक बहन में बड़ा था। पति की हादसे में मौत हो जाने के बाद पत्नी कोमल समेत परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित ने बताया कि वह आर्मी में हवलदार हैं और लखनऊ में तैनात है। अभय के दादा महेश ने बताया कि पिछले वर्ष हाईस्कूल पास करने के बाद अभय ने पढ़ाई बंद कर दी थी, वह घरेलू कामों में हाथ बंटाता था। दो भाइयों में बड़ा था। मां गीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed