फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two dead including ADO in a collision of bikes

बाइकों की टक्कर में एडीओ सहित दो की मौत

Wed, 15 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two dead including ADO in a collision of bikes
बांदा। दो बाइकों की टक्कर में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ने ही जिला अस्पताल में दम तोड़ा। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नरैनी ब्लाक में तैनात एडीओ (आईएसबी) राजबहादुर कुशवाहा (38) पुुत्र श्यामलाल (अतर्रां ग्रामीण) बुधवार की शाम को 6 बजे ब्लॉक का काम निपटाकर बाइक से अतर्रा जा रहे थे। करीब 4 किलोमीटर आगे गैस गोदाम के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार ललक सिंह (35) पुत्र मान सिंह और उसका भतीजा रावेंद्र सिंह उर्फ छोटभैया (22) पुत्र रजोल सिंह (निवासी पड़मई) और एडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से गुजरे तहसीलदार एसके सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एडीओ और ललक सिंह की यहां ट्रामा सेंटर में कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घायल रावेंद्र सिंह की हालत गंभीर है। मृतक ललक सिंह की मां प्रेमा देवी की दो दिन पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed