फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two daughters were married in the same house

Banda News: एक ही घर में ब्याही थीं दो पुत्रियां

Sat, 17 Jun 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two daughters were married in the same house
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में सोहन निषाद का मकान है। पेशे से वह मजदूर है। उसके तीन पुत्रियों में बड़ी सुधा, संजो, सुषमा और एक पुत्र पुष्पेंद्र है। पत्नी रमा है। रमा मानसिक अस्वस्थ है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात परिजन उसे लेकर ग्वालियर जाने वाले थे तभी यह घटना हो गई।
विज्ञापन

सोहन ने बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों सुधा और संजों (मृतका) की शादी वर्ष 2016 में एक ही मंडप में काजीपुर निवासी सगे भाइयों राजू और शिव कुमार (हत्यारोपी) के साथ की थी। बड़ी पुत्री सुधा और दामाद राजू बाहर रहकर कमाते हैं। जबकि छोटा दामाद शिवकुमार और पुत्री संजो काजीपुर में ही रहते हैं। शिवकुमार भी मजदूरी करता है। बताया कि उसके शिवकुमार को तीन साल से मर्गी के दौरे पड़ते हैं।
विज्ञापन

इससे संजो का ससुर गोपाली संजो को शराब पीकर मारता-पीटता था। उसके पर गलत नियत भी रखता था। कई बार मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। बात जब सिर के ऊपर हो गई तब संजो दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने आ गई थी। घटना के दो दिन पहले हत्यारोपी पुत्री को लेने आया था, उन्होंने भेजने से मना कर दिया था। कहा था कि अपने पिता गोपाली को लेकर आओ। पहले उससे बात होगी तब वह अपनी पुत्री को भेजेंगे। शुक्रवार को दोपहर हत्यारोपी दामाद फिर उसके घर पहुंच गया और उसने यह वारदात कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। हत्यारोपी पति शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल वाले उसे पत्नी से मिलने नहीं दे रहे थे। वह उसके पिता पर उत्पीड़न और गलत निगाह रखने का आरोप भी लगा रहे थे। इससे वह गुस्से में था। उसने संजो से कहा कि तुमने उसके पिता के उत्पीड़न और गलत निगाह रखने वाली बात अपने पिता से क्यों बताई। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच उसने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।

बांदा। मृतका संजो की मासूम बेटी काजल (ढाई साल) और पुत्र प्रियांशु (डेढ़ साल) अपने नाना की गोद में थे। उन्हें पता भी नहीं था उनके ही पिता ने उनकी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। दोनों बच्चे गोद में गुमशुम गांव वालों को निहार रहे थे।



बांदा। घटनास्थल कहला गांव में मृतका संजो की चचेरी बहन मैकी ने बताया कि संजो का पति गांव मेंं रहता है। कुछ नहीं करता। पूरा खर्चा उसका ससुर गोपाली उठाता था। ससुर गोपाली पर आरोप लगाया कि वह मृतका के साथ शराब के नशे में मारता-पीटता था। मृतका के पति को इसकी जानकारी थी। छह दिन पहले जब संजो अपने मायके आई तब उसने ससुर की करतूत बताईं थीं। इसी से नाराज होकर उसके पति ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed