{"_id":"5ec01fca8ebc3e90a9391a06","slug":"two-billion-assets-in-15-days-banda-news-knp5604913180","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में दो अरब की संपत्तियों के बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में दो अरब की संपत्तियों के बैनामे
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के रजिस्ट्री दफ्तरों में 15 दिनों में दो अरब से अधिक की संपत्तियों के 148 बैनामा, किरायनामा व इकरारनामा हुए। इससे सरकार को चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
रजिट्ररी दफ्तर 15 अप्रैल से खोल दिए गए थे। अप्रैल में दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। अप्रैल में मंडल में 50 करोड़ की लागत से 53 बैनामा हुए, लेकिन मई में बैनामों ने रफ्तार पकड़ी और पहली मई से 15 मई तक बांदा में 85 संपत्तियों (1.50 अरब), चित्रकूट में 20 संपत्तियों (8.50 करोड़), महोबा में 22 संपत्तियों (22 करोड़) और हमीरपुर में 21 संपत्तियों (11 करोड़) के बैनामा हुए।
इसमें छह बालू खनन पट्टों के अलावा 6 किरायानामा और एक वसीयत शामिल है। विभाग को रजिस्ट्री शुल्क व स्टांप से बांदा में 3,41,64,220 रुपये, चित्रकूट में 17,12,890 रुपये, महोबा में 43,77,090 रुपये और हमीरपुर में 23,31,830 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
मार्च के पूर्व मंडल में औसतन हर महीने लगभग 400 बैनामे होते थे। इससे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क के रूप में निबंधन विभाग को लगभग 18 करोड़ सेे अधिक का राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह बैनामों की गति धीमी है। मई से इसमें सुधार होना शुरू हुआ है।-सच्चिदानंद राय, डीआईजी (स्टांप), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।