{"_id":"5e3470358ebc3e4b1a0f53a9","slug":"two-bike-riders-killed-in-vehicular-collision-banda-news-knp5417207157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में वाहनों की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग निकले वाहनों का पता नहीं चल सका। मृतकों में एक मजदूर और दूसरा किसान था। दोनों अविवाहित थे। दोनों घटनास्थलों पर हेलमेट नहीं मिले।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी रामबाबू (28) पुत्र पूरनलाल गुरुवार की रात बाइक से बांदा शहर से वापस जा रहा था। गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वह शहर में एल्यूमिनियम का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के भाई रामदीन ने बताया कि रामबाबू अविवाहित और छह भाइयों में छोटा था। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी चेतराम सिंह (55) पुत्र गोपाल गांव के ही कुनुवा (32) पुत्र कल्लू के साथ बाइक पर गुरुवार को पपरेंदा गांव स्थित बैंक पैसा लेने आया था।
गुरुवार की देर शाम वापस गांव जाते समय निवाइच गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-112 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कानपुर ले जाते समय चेतराम की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों ने बताया कि मृतक 7 बीघा का काश्तकार और अविवाहित था।