फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders died in a car accident

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a car accident
बांदा। बाइक सवार दो लोगाें को सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के उमरेढ़ा गांव निवासी मुकेश (22) अपने पड़ोसी अंकित (24) के साथ होली के दिन शुक्रवार की देर शाम बाइक से बिलगांव जाने के लिए निकले थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव के पास सामने से आई अनियंत्रित कार ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मुकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रधान संताेष कुमार ने बताया कि मुकेश और अंकित दोनों गुजरात के सूरत शहर में रहकर मजदूरी करते थे। वह हाेली का पर्व मनाने 15 दिन पहले गांव आए थे। मुकेश दो भाइयों में छोटा, अविवाहित था। घर में मां रानी व पिता रामऔतार है। अंकित भी दो भाइयों में छोटा था। मां माया और पिता श्रीकृष्ण हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि कार को बरामद कर लिया है। चालक भाग निकला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed