फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two auto riders killed, 11 injured in collision with dumper

Banda News: डंपर की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत, 11 घायल

Thu, 23 May 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two auto riders killed, 11 injured in collision with dumper
नरैनी। मौरंग लदे डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखचे उड़ गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार की रात तकरीबन साढ़े 12 बजे नरैनी थाना क्षेत्र के जमवारा गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली के पुंगरी गांव निवासी राजकुमार मिश्रा (70) पूरे परिवार के साथ मंगलवार को ऑटो से भगवान कामतानाथ के दर्शन करने चित्रकूट गए थे। परिक्रमा और मनौती मानकर बुधवार की रात पूरा परिवार ऑटो से गांव लौट रहा था। जमवारा गांव के पास सामने से आए बालू लदे डंपर ने साइड से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो और डंपर पलट गए। राजकुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी (65), पुत्र राजेश मिश्रा (45), मनोज मिश्रा (43), मनोज की पत्नी अनीता (40), पुत्री राखी (16), पलक (7), पुत्र दीनदयाल की पत्नी सीमा (28), पुत्री स्वाती मिश्रा (12), अमन मिश्रा (7) पुत्र राजेश, देव मिश्रा (17) पुत्र सोम, रिया (6) पुत्री जयपाल व कल्पना (40) पत्नी सोनू को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज से अनीता, राखी, देव मिश्रा, कल्पना, सीमा को कानपुर रेफर कर दिया गया। पारिवारिक भतीजे अवनीश ने बताया सीमा की कानपुर में मौत हो गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed