{"_id":"6836039c589645c9310d2584","slug":"two-arrested-including-a-history-sheeter-accused-of-robbery-banda-news-c-212-1-sknp1006-127218-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लूट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली पुलिस ने फेरी लगाकर कालीन की बिक्री करने वाले व्यक्ति के साथ लूट करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट के रुपये व कालीन भी बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में 26 मई को फेरी लगाकर कालीन बेचने आए इमाम खां से गांव के ही हिस्ट्रीशीटर व उसके एक अन्य साथी ने मारपीट कर उनके कालीन व जेब में पड़े रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मंगलवार को सुबह जौरही गांव से निरंजन सिंह व भूरा विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी जौरही गांव के रहने वाले हैं। निरंजन देहात कोतवाली का शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, डकैती, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट के 19 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से पांच हजार रुपये, एक कालीन, एक बाइक बरामद की गई है।