फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck driver's body found hanging from the noose

फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging from the noose
बांदा। संदिग्ध हालात में ट्रक चालक का शव फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मान रही है। युवक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी कंपनी का ट्रक चलाता था। दो दिन पहले शौच के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

बताया जाता बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के निजामत पुरवा निवासी विकास यादव (23) पुत्र मोहनलाल यादव का शव जंगल में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। चरवाहों की सूचना पर परिजनों ने शिनाख्त की और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भाई अनिल कुमार यादव ने बताया कि विकास मंगलवार की शाम घर से शौच की बात कहकर निकला था। वह बदौसा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चल रहे कार्य में ट्रक चलाता था। बारिश की वजह से काम बंद होने पर इन दिनों घर में था। हत्या या आत्महत्या के बारे में परिजन स्पष्ट नहीं कर सके। भाई का कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार का कोई तनाव भी नहीं था। वह दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उधर, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर का कहना प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed