{"_id":"65de37e9d9aa2b6be707cf04","slug":"truck-cleaner-dies-due-to-collision-with-dumper-banda-news-c-212-1-sknp1006-107574-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डंपर की टक्कर से ट्रक क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डंपर की टक्कर से ट्रक क्लीनर की मौत
विज्ञापन
बांदा। गिरवां से मौरंग लेकर जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार क्लीनर की मौत हो गई। जबकि उसका भाई ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
जनपद बाराबंकी के लालपुर हैदरगढ़ निवासी राजकुमार (25) अपने सगे बड़े भाई हरिश्चंद्र (32) के साथ ट्रक में मौरंग लेने के लिए गिरवां के रामपुर मौरंग खदान में आया था। यहां से वह मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे के करीब फतेहपुर की ओर जा रहे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए डंपर ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए साइड से टक्कर मार दी। जिससे ट्रक की खिड़की के पास बैठे राजकुमार की मौत हो गई। हादसे में भाई ट्रक चालक हरिश्चंद्र गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। पड़ोसी रामखिलावन ने बताया कि राजकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविविवाहित था। घर में मां रामा हैं। पिता रामकेश मजदूरी करते हैं। चिल्ला थानाध्यक्ष माेनी निषाद ने बताया कि हादसे में घायल को कानपुर रेफर किया गया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।