फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck and dumpers, cleaner death

ट्रक और डंपर भिड़े, क्लीनर की मौत

Mon, 15 Jan 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 15 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Truck and dumpers, cleaner death
डंपर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक-डंपर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में डंपर के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में तीन बाइक सवार घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किरार गांव निवासी दीपक (20) पुत्र श्यामसुंदर रविवार को देर शाम घाटमपुर से डंपर लेकर बालू लेने बांदा आ रहा था। टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी पुल के पास सामने आ रहे ट्रक से डंपर टकरा गया। डंपर क्लीनर दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक शिवपूजन (28) घायल हो गया। उधर, ट्रक का चालक त्रिलोकी नाथ (40) और क्लीनर विकास (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों फैजाबाद जनपद के सराय मुगल के रहने वाले हैं। यूपी-100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कानपुर देहात जनपद के घाटमपुर निवासी मृतक के बहनोई अमित कुमार ने बताया कि मृतक अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी किशन (35) पुत्र शिव प्रसाद रविवार को शाम अपने सात वर्षीय भांजे राज के साथ मरका से उमरहनी जा रहा था। भभुवा गांव के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारूति कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव का रावेंद्र (25) पुत्र नंदकिशोर रविवार को शाम खेत जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed