{"_id":"673b9700e42e38de6907c7a5","slug":"troubled-by-not-getting-a-job-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-118268-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नौकरी न लगने से परेशान युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नौकरी न लगने से परेशान युवक ने फंदा लगाया
विज्ञापन
तिंदवारी। निमंत्रण से लौटे युवक ने घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर एक निमंत्रण से लौटे पिता ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। पिता ने नौकरी न लगाने से आहत होकर फंदा लगाने की बात कही है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार (29) ने रात में किसी समय अपने घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। पिता रिटायर्ड कानूनगो जगराम ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि रविवार को उनके पास दो निमंत्रण थे। वह सिराथू निमंत्रण में चले गए थे और अभिषेक को तिंदवारी में एक निमंत्रण में शामिल होने को कह गए थे। सोमवार को सुबह वह लौटे ऊपरी मंजिल में अभिषेक को फंदे से लटका देखा। पिता ने बताया कि तीन भाइयों में बड़ा था। घर में मां सरस्वती देवी हैं। बताया कि अभिषेक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रेलवे आदि की परीक्षा देख चुका था। नौकरी न लगने से वह परेशान भी रहता था। उसकी शादी की बातचीत भी चल रहीं थीं। लेकिन बात नौकरी पर अटकी थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना का फील्ड यूनिट से साक्ष्य संकलन कराए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन बेरोजगारी की बात कह रहे हैं।