फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by getting bank notice in father's name, farmer commits suicide by hanging himself

Banda News: पिता के नाम बैंक का नोटिस मिलने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Oct 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Troubled by getting bank notice in father's name, farmer commits suicide by hanging himself
फोटो- 28 रामकिशोर निषाद। स्रोत- परिजन।
बांदा। पिता के नाम बैंक का नोटिस मिलने से परेशान लघु किसान ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। राहगीरों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदरा डेरा निवासी विद्या ने बताया कि उसके पति रामकिशोर निषाद (52) रविवार की देर शाम अपने घर से गुटखा खाने के लिए मां शिवकली को बताकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुबह डेरा से 200 मीटर दूरी पर राहगीरों ने रामकिशोर को बबूल के पेड़ से साफी के फंदे से लटका देखा।
उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। पत्नी विद्या ने बताया कि रामकिशोर के पिता द्वारिका ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बेंदाघाट से वर्ष 2014 में किसान क्रेडिट कार्ड से 57 हजार रुपये लोन लिया था। यह बढ़कर करीब डेढ़ लाख पहुंच गया था। इस बीच ससुर की मौत हो जाने पर 20 दिन पहले बैंक का नोटिस आया था। इससे वह परेशान चल रहे थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

पति के हिस्से में दो बीघा जमीन थी। दो भाई और दो बहनों में बड़े थे। एक पुत्र एक पुत्री है। पुत्र बाहर रहकर कमाता है। उधर, तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बैंक का नोटिस मिलने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


मृतक के नाम किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया। अगस्त माह में उसके पिता के नाम नोटिस भेजा गया था। नोटिस में समय भी दिया गया था, लेकिन यह लोग नहीं पहुंचे थे।
महेंद्र सिंह
फील्ड आफिसर, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बेंदाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed