फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tree,forest,monkey,fortune hospital,boy

बच्चों के जले शव लंगूर लेकर भागे

Sat, 03 Apr 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
tree,forest,monkey,fortune hospital,boy
नरैनी। कालिंजर दुर्ग के जंगलों में लगी आग से जीव-जंतुओं की जान पर बन आई। आग के तांडव के बीच कई मार्मिक नजारे नजर आए। कई लंगूर जिंदा जल गए। इनमें ज्यादातर बच्चे थे। आग से सहमे लंगूर अपने बच्चों के जले शव लेकर भागते देखे गए। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों की मौत और आग से जंगल में पेड़-पौधों और फलों के खत्म हो जाने से भूखे-प्यासे बंदर व अन्य जंगली जानवर आक्रामक हो गए हैं। इससे लोगों में दहशत है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
फोटो परिचय-13-मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा पर आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण करतीं बालिकाएं।
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
बांदा। छोटा बजरंग विद्यालय के निकट मंदिर में शनिवार को शनि देवता व शंकर जी की मूर्तियों की ओमप्रकाश धुरिया व सनी धुरिया ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ और भंडारा हुआ।(संवाद)
विज्ञापन

--------------
सचल वैक्सीन वैन सेवा की मांग
बांदा। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने प्रशासन से मांग की कि बुजुर्ग, बीमार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविड वैक्सीन की सुविधा उन्हें घर पर ही मुहैया कराई जाए। इसके लिए सचल वैक्सीन वैन सेवा शुरू की जाए। कहा कि बीमार और बूढ़े लोगों को वैक्सीन सेंटर लाना भी काफी दूभर और जोखिम भरा काम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चार मतदान और पांच बूथों में रद्दोबदल
बांदा। महुआ व बबेरू ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में चार मतदान केंद्र व पांच बूथों में रद्दोबदल किया गया है।
ग्राम पंचायत हुसैनपुर कलां के सहकारी समिति मतदान केंद्र 62 (शेखन पुरवा) के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय (हुसैनपुर कलां), सहकारी समिति मतदान बूथ 142 (शेखनपुरवा) के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय (हुसैनपुर कलां), नंदवारा में सामुदायिक विकास केंद्र के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक विकास मतदान बूथ एक के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या एक, सामुदायिक विकास मतदान बूथ दो के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या दो, प्रेमपुर में प्राथमिक विद्यालय (कीरतपुर) मतदान केंद्र के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मतदान बूथ एक के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय (हरदौली) प्रथम के स्थान पर प्राथमिक विद्यलय (हरदौली) द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय (हरदौली) प्रथम मतदान बूथ तीन के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय (हरदौली) द्वितीय कक्ष संख्या एक को मतदान बूथ बनाया गया है। (संवाद)
-------------
1572 नामांकन पत्र खरीदे गए
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को प्रधान, डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्य के 1572 नामांकन पत्र खरीदे गए। प्रधान के 1034, डीडीसी के 79, बीडीसी के 262 व सदस्य ग्राम पंचायत के 147 आवेदन बिके। अब तक जनपद में प्रत्याशियों ने प्रधान के 2795, डीडीसी के 182, बीडीसी के 577 व ग्राम पंचायत सदस्य के 263 आवेदनपत्र खरीदे। (संवाद)
--------------
अतर्रा व बिसंडा थाने का निरीक्षण
अतर्रा। सीओ सियाराम ने शुक्रवार की रात बिसंडा व अतर्रा थाने का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर थानाध्यक्षों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पिकेट ड्यूटी की जानकारी की। बैरक, मालखाने समेत रजिस्टरों के रखरखाव को देखा। साफ-सफाई व फरियादियों से अच्छे बर्ताव के साथ ही थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिकों को सैनिटाइज के निर्देश दिए। (संवाद)
-------------
मंगलसूत्र लूटने वाला दबोचा गया
बांदा। जिला अस्पताल इलाज कराने आई महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भाग निकला आरोपी रविवार को चौथे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अतर्रा निवासी रामकली 31 मार्च को अस्पताल आई थी। इसी बीच गेट पर अनजान युवक ने उसके पैर छुए और दोस्ती गांठकर बात करने लगा। मौका पाते ही मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। शनिवार को सिविल लाइन चौकी प्रभारी धनंजय सरोज और दीवान जितेंद्र यादव ने आरोपी राहुल सोनी को जहीर क्लब के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास छीना हुआ मंगलसूत्र और 2620 रुपये बरामद हुए। सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
-------------
मारपीट के आरोपी बरी
बांदा। उधारी मांगने पर मारपीट कर घायल कर देने के पांच आरोपी साक्ष्य के अभाव में अदालत से बरी हो गए। गिरवां क्षेत्र के जखनी गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान किए शिवमंगल के साथ 26 मार्च 2017 को जसवंत, कल्लू उर्फ हरिश्चंद्र, लवलेश, श्रीदेवी उर्फ राजेश्वरी और खुशबू आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया था। विवाद 1200 रुपये की उधारी का बताया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हुए। शनिवार को सीजेएम संजय कुमार षष्ठम ने साक्ष्यों के अभाव में सभी को बरी कर दिया। (संवाद)
----------------
दो युवकों ने की आत्महत्या की कोशिश
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया। एक ने फांसी लगाई और दूसरे ने जहर खा लिया। बिसंडा क्षेत्र के बिलगांव गांव में पप्पू ने शुक्रवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में शहर के क्योटरा में दीपू ने शुक्रवार की शाम जहर खा लिया। दोनों घटनाओं में परिजनों ने वजह गृह कलह बताई है। उधर, सीमावर्ती सरबई (छतरपुर) गांव निवासी नरेंद्र शनिवार को दोपहर थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

---------------
बुलडोजर से टकराया बाइक सवार, घायल
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के भुराने पुरवा का रमाकांत कुशवाहा बाइक से शनिवार की शाम घर जा रहे थे। बबेरू रोड पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे बुलडोजर से टकराकर घायल हो गए। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed