फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Travel will also be done on 56 surrender buses on festivals

त्योहारों पर 56 सरेंडर बसों पर भी कराई जाएगी यात्रा

Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Travel will also be done on 56 surrender buses on festivals
बांदा। अगले माह शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर्वों के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना में बंद कर दी गईं मंडल की सभी 399 बसें 15 अक्टूबर से सड़क पर आ जाएंगी। 56 सरेंडर बसों को भी चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने बताया कि शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। शासन के आदेश पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभियान चलाकर निगम की बसों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

15 अक्टूबर से सभी बसों को चलाया जाएगा। सरेंडर हो चुकीं 56 बसों की वापसी के लिए भी परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। त्योहारों के दौरान ड्राइवर व कंडक्टर सहित तकनीकी स्टाफ को अवकाश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार होने या गंभीर परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। लंबे समय से अनुपस्थित ड्राइवर व कंडक्टरों को पहली अक्टूबर तक एआरएम कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया है। अन्यथा निलंबन व संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की आय बढ़ाने व चोरी रोकने के लिए आरएम व एआरएम भी बसों की चेकिंग करेंगे।

मंडल के बेड़े में 399 बसें
चित्रकूटधाम मंडल में रोडवेज के बेड़े में कुल 399 बसें हैं। इनमें 6 एयरकंडीशनर और 4 अनुबंधित बसें हैं। बांदा डिपो में 129, महोबा में 117, राठ में 90 व हमीरपुर डिपो में 63 बसें हैं। इनके संचालन में स्थायी व संविदा के करीब 2000 ड्राइवर व कंडक्टर लगे हुए हैं। क्षेत्रीय कार्यशाला सहित डिपो कार्यशाला में डेढ़ सौ तकनीकी स्टाफ कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed