फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Transport the water to the tail in the canals in three days

नहरों में टेल तक पानी तीन दिन में पहुंचाए

Sun, 08 Oct 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 08 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

बांदा। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कमिश्नर और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते पत्र भेजा है। पत्र के मुताबिक तीन दिन के अंदर सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। सिंचाई के लिए पानी के संकट का तत्काल निराकरण करें।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि नहरों के साथ सभी नलकूपों और लिफ्ट कैनाल को भी अबाध रूप से संचालित किया जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारी नहरों की सघन पेट्रोलिंग करें। नहर को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिए हैं कि सिंचाई, बिजली, राजस्व, कृषि, लघु सिंचाई व ग्राम्य विकास विभाग आदि के अधिकारियों के साथ समीक्षा करें और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का युद्ध स्तर पर प्रयास करें। चेतावनी दी कि आदेशों के पालन में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बुंदेलखंड के अधिकांश जनपदों में बारिश कम होने से बांधों की हालत भी दयनीय है। नहरें फुल पंसाल से नहीं चल पा रहीं। कटान और सफाई न होने से नहरों और माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed