फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Transformer failure causes drinking water crisis in 24 areas

Banda News: ट्रांसफार्मर की खराबी से 24 इलाकों में पेयजल संकट

Mon, 09 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer failure causes drinking water crisis in 24 areas
बांदा। शहर के जल संस्थान कार्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण शनिवार रात से रविवार तक 24 से अधिक इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही, जिससे हजारों उपभोक्ता परेशान हुए। समस्या का समाधान होने की उम्मीद थी, लेकिन रविवार शाम को बदला गया ट्रांसफार्मर भी खराब निकलने से सोमवार को भी पानी की किल्लत बनी रहेगी।
विज्ञापन


जल संस्थान परिसर में स्थित सीडब्ल्यूआर (सेंट्रल वाटर रिजर्व) और ओवरहेड टैंक से जुड़े नलकूपों से विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। मर्दननाका, गूलरनाका, कुंजहटी, ऊंच मोहाल, छिपटहरी सहित कई इलाकों में रविवार सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसके पीछे मुख्य कारण शनिवार देर रात को खराब हुआ 100 केवीए का ट्रांसफार्मर था। इस खराबी के चलते ओवरहेड टैंक नहीं भरे जा सके, जिसका सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, बिजली वितरण खंड के अधिशासी अभियंता राजीव रंजन के निर्देश पर रविवार शाम करीब 4 बजे खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। हालांकि, यह नई व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हुई और बदला गया ट्रांसफार्मर भी खराब निकला। जल संस्थान कर्मी लल्लू ने बताया कि यदि तत्काल किसी अन्य ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई, तो सोमवार को भी जलापूर्ति संभव नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed