{"_id":"60f5bc5e8ebc3e6800362a18","slug":"transfer-adjustment-unfair-and-against-policy-banda-news-knp6412334167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण, समायोजन अनुचित व नीति विरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण, समायोजन अनुचित व नीति विरुद्ध
विज्ञापन
बांदा। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जिला यूनिट के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने पांच घंटे कार्य बहिष्कार किया। धरना देकर रोष जताया कि अनुचित और नीति विरुद्ध स्थानांतरण/समायोजन किए गए हैं।
शासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी की अगुवाई में लिपिक संवर्ग कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया।
मंत्री गौरव दीक्षित ने कहा कि स्थानांतरण और समायोजन नीति के विपरीत किया गया है। शासन को शीघ्र इस पर पुनर्विचार करना होगा। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर 20 जुलाई को कार्य बहिष्कार कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को दिया जाएगा। इसके बाद 22 से 24 जुलाई तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 26 को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ का घेराव होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मी उपस्थित रहे।