फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trains arrived late by two to 11 hours

Banda News: दो से 11 घंटे तक देर से पहुंचीं ट्रेनें

Mon, 15 Jan 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trains arrived late by two to 11 hours
बांदा। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। सोमवार को भी दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें दो से लेकर 11 घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11 घंटे और निजामुद्दीन से चलकर मानिकपुर जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति आठ घंटे देरी से आई। मथुरा से चलकर हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 3:30 घंटा देरी से बांदा पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह कानपुर से चलकर मानिकपुर जाने वाली पैसेंजर तीन घंटा 15 मिनट की देरी से बांदा पहुंची। इलाहाबाद से चलकर झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटा देरी से बांदा पहुंची। इसी तरह कई अन्य पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनें 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक देरी से बांदा स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकौशल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट
बांदा। जबलपुर से चलने वाली महाकौशल एक्सप्रेस 25 जनवरी से पांच फरवरी तक बदले रूट पर चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन पर यार्ड री-माॅडलिंग के चलते रेल प्रशासन ने दिनांक 25 जनवरी से 4 फरवरी तक जबलपुर से निजामुद्दीन 12189 और निजामुद्दीन से जबलपुर 12190 ट्रेन 26 जनवरी से पांच फरवरी तक बांसा पहाड़ होते हुए मानिकपुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी जंक्शन, टूंडला जंक्शन व गाजियाबाद होते हुए निजामुद्दीन जाएगी। इन्हीं स्टेशनों से होते हुए वापस जबलपुर पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed