फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traders mahapanchayat in Chitrakoot 3 april

व्यापारियों की चित्रकूट में महापंचायत 3 को

Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders mahapanchayat in Chitrakoot 3 april
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की बैठक मेें बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन भी केंद्र सरकार से खफा है। आनलाइन ट्रेडिंग, सेवा कर में वृद्धि, जीएसटी, वैट आदि मुद्दे पर 3 अप्रैल को चित्रकूट (कर्वी) में प्रांतीय खुदरा व्यापारियों की महापंचायत होगी।  मंगलवार को संगठन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि इन दिनों किसान और व्यापारी परेशान हैं। चुनाव के पूर्व व्यापारियों से कहा गया था कि टैक्स टेरर खत्म किया जाएगा। लेकिन आज इनकम टैक्स छापे, असुरक्षा, नोटिस आदि की बाढ़ आ गई है। विदेशों से कालेधन का एक रुपया नहीं आया।

विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी सराफा व्यवसाय को खत्म कर देगी। श्री गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वाणिज्यकर विभाग को स्पष्ट दिशा-निर्देश या नीति न जारी करने से व्यापारियों के यहां छापे पड़ रहे हैं। उत्पीड़न और शोषण हो रहा है। अध्यक्ष ने 12 मांगे पूरी करने की मांग की। इनमें आयकर की सीमा 5 लाख करने, कानून का सरलीकरण, श्रम कानून और सेवाकर मेें संशोधन, अचानक मौत या दुर्घटना पर व्यापारियों के लिए राहत कोष की स्थापना, विधान परिषद में व्यापारी क्षेत्र का गठन आदि शामिल हैं। बैठक में मुकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमित गुप्ता, मार्तंड सिंह, अवनीश पुरवार, अभिषेक खरे डंपी, शिवांशु गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, शिवाकांत गुप्ता, समर्थ अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, कौशिल्या, शैलेंद्र, आकाश साहू, अजय श्रीवास्तव, यश गुप्ता, जय कुमार लखेरा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed