फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor-trolley full of baraatis overturned, two children died

बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो बच्चों की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of baraatis overturned, two children died
Tractor-trolley full of baraatis overturned, two children died - फोटो : BANDA
नरैनी। विदाई के बाद मध्य प्रदेश जा रही बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो बच्चों की मौत हो गई और करीब 11 अन्य बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के अजयगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पैरहा गांव से शुक्रवार की रात प्रबोध पटेल की बरात फतेहगंज (बांदा) में राजकिशोर पटेल के घर आई थी। शनिवार की दोपहर विदाई के बाद ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार 35 बराती घर लौट रहे थे। इनमें बच्चे, किशोर भी शामिल थे।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र में कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उस पर सवार बराती दब गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। अन्य वाहनों से नरैनी सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान संतोष पटेल के आठ वर्षीय पुत्र रामदीन और राकेश रैकवार के 12 वर्षीय पुत्र सनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दोनों अजयगढ़ थाना क्षेत्र के करड़हा गांव के थे। सात घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में विपिन (13), छत्रपाल पटेल (16), सत्यम (13), नीलेश (16), रामआसरे (60), छोटेलाल (60), सोनू पटेल (14), बाबू पटेल (69), मुकेश (25) और कालका प्रसाद (50) शामिल हैं। यह सभी अजयगढ़ (एमपी) क्षेत्र के हैं।

परिजनों से पहले पुलिस बनी मददगार
नरैनी। दुर्घटना स्थल पर मृतकों और घायलों के परिजन नहीं थे। सीएचसी में मृतक की शिनाख्त उनके चाचा लखन ने की। बताया कि सनी 7वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता किसान हैं। मृतक रामदीन की शिनाख्त भी उसके चाचा फूल सिंह ने की। उधर, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने घायलों को खुद उठाकर एंबुलेंस में पहुंचाया। घटना स्थल पर यूपी 112 पुलिस पहले ही पहुंच गई। घायलों को ट्राली से निकालने में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, पवन कनौजिया, नरेशचंद्र ने मशक्कत की। क्षेत्रीय नागरिक भी इसमें मददगार रहे।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed