फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor-trolley and bike collide, uncle and two nephews died

Banda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, चाचा व दो भतीजों की मौत

Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and bike collide, uncle and two nephews died
रामजस यादव। फाइल फोटो
कमासिन (बांदा)। बालू लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा व दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां सभी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बीरा गांव निमंत्रण में जा रहे थे।
विज्ञापन


कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी रामप्रताप यादव (55) रविवार देर शाम 7ः30 बजे अपने भतीजे रामजस यादव (21) व सुरेश यादव (22) के साथ एक ही बाइक से कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी शिवसेवक यादव के यहां निमंत्रण में जा रहे थे। कमासिन-दादौं मार्ग पर स्थित महाविद्यालय के सामने पछौंहा गांव की ओर से आए बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर थाने के एसआई जाबिर खां व राजधर यादव मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कमासिन पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बालू से लदी ट्रॉली को छोड़कर, ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमासिन थाना इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के घर में दबिश दी गई है। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।
-----------------------

रामजस यादव। फाइल फोटो

रामजस यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed