{"_id":"5f678a9c8ebc3e0df244c501","slug":"tractor-se-battery-churate-do-badmash-giraftar-banda-news-knp5838027114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः ट्रैक्टर से बैटरी चुराते दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः ट्रैक्टर से बैटरी चुराते दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में पुलिस ने शनिवार की रात ट्रैक्टर से बैटरी और कल्टीवेटर चुरा दो बदमाशों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास तमंचे भी बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक रकुम पाल सिंह और एसआई तुषार श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ गांव में पुलिस मित्रों की मदद से घेराबंदी करके सुरेश द्विवेदी पुत्र इंद्रपाल द्विवेदी (करतल, नरैनी) और पृथ्वीराज निषाद पुत्र गजराज निषाद (गुढ़ा, हमीरपुर) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने बताया कि कई दिनों से वह ट्रैक्टर और कल्टीवेटर चुराने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
उधर, बिसंडा थाना पुलिस ने उमरेंहडा गांव में मुन्ना यादव पुत्र जग्गू को 1.100 किलो गांजे के साथ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप और बिलगांव चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।