फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   To the meritorious of B.Com was awarded

Banda News: बीकॉम के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Sat, 17 Jun 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
To the meritorious of B.Com

was awarded
बांदा। शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में शुक्रवार को बीकॉम के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विवि ने 16 जून को सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया। इसमें डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्राचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रिजल्ट में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में समीर त्रिपाठी ने 8.24 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यूनुस अहमद खान ने आठ एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान और आदिति गुप्ता ने 7.64 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बीकॉम त्रतीय सेमेस्टर में कृतिका चौरसिया रिषभ दीपक 7.69 एसजीपीएम के साथ संयुक्त रूप से प्रथम रहे। रामप्यारे को दूसरा और मल्लिका गुप्ता व यश कलवानी एक समान प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि इन मेधावी छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से अगले सेमेस्टर के लिए सभी पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। ताकि आगे की शिक्षा में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रवक्ता डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, छोटेलाल व धर्मवीर समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed